जय श्री राधे राधे
2️⃣5️⃣❗1️⃣0️⃣❗2️⃣0️⃣2️⃣2️⃣
संसार में चार प्रकार के लोग होते हैं। पहले - "जो गलत सोचते हैं, और पुरुषार्थ नहीं करते।" दूसरे - "जो सही सोचते हैं, परंतु पुरुषार्थ वे भी कुछ नहीं करते।" तीसरे - "जो ग़लत सोचते हैं, और उसी ग़लत सोच के अनुसार ग़लत पुरुषार्थ करते हैं।" और चौथे - "जो सही सोचते हैं, और सही पुरुषार्थ करते हैं।" "इन चारों में से चौथे प्रकार के लोग ही अपने उद्देश्य में सफल हो पाते हैं।" "क्योंकि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए सही सोचना और उसके अनुसार सही पुरुषार्थ करना, ये दोनों कार्य आवश्यक हैं। अर्थात् थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों सही होने चाहिएं।"
पहले प्रकार के लोग, "जो गलत सोचते हैं, और केवल सोचते ही रहते हैं, करते कुछ नहीं। उन्हें ग़लत सोचने के कारण कुछ मानसिक तनाव अशान्ति आदि के रूप में कुछ हानि तो हो सकती है, परन्तु उन्हें लाभ कुछ नहीं होगा।"
दूसरे प्रकार के लोग, "जो सोचते तो सही हैं, परंतु वे भी बस सोचते ही रहते हैं, करते कुछ नहीं। जब वे कुछ प्रैक्टिकल करते ही नहीं, तो उन्हें लाभ भी क्या होगा? कुछ नहीं।" "जैसे कोई व्यक्ति खाना पकाने का कोर्स करे। केवल थ्योरी ही पढ़ता रहे, और प्रैक्टिकल कुछ करे नहीं। रसोई में प्रवेश करे नहीं। चूल्हा जलाए नहीं, कुछ पकाए नहीं। तो क्या वह भोजन पकाना सीख जाएगा? नहीं सीख पाएगा।" "इसलिए केवल थ्योरी से काम नहीं चलता। प्रैक्टिकल भी करना होता है, तभी सफलता मिलती है।"
तीसरे प्रकार के लोग, "जो गलत सोचते हैं, और यदि उसके अनुसार वे काम भी ग़लत ही करते हैं, तो वे भी हानि उठाते हैं।" क्योंकि उनका चिंतन ही गलत था। "जब थ्योरी ही ग़लत हो, तो प्रैक्टिकल ठीक कैसे हो सकता है!"
और जो चौथे प्रकार के लोग हैं, "जो सोचते भी सही हैं, और पुरुषार्थ भी सही करते हैं। कार्य करने के लिए उनके पास साधन भी पर्याप्त होते हैं। वे लोग अपने कार्य में या उद्देश्य में सफल हो जाते हैं।" "उनकी थ्योरी भी ठीक है, प्रैक्टिकल भी ठीक है। जब दोनों ठीक हैं, तो सफलता निश्चित रूप से मिलेगी। यह ईश्वरीय न्याय है।"
"जो लोग चौथे वर्ग में रहेंगे, वही लोग जीवन में सफल हो पाएंगे।" "अब आप भी विचार कीजिए, कि ऊपर बताए चार प्रकार के व्यक्तियों में से आप किस वर्ग में आते हैं..!!"
*🙏🏽🙏🏿🙏🏻जय जय श्री राधे*🙏🙏🏼🙏🏾
सुनीता गुप्ता सरिता कानपुर
Khan
28-Oct-2022 12:03 PM
Bahut khoob likha hai aapne 🌺🙏💐
Reply
Raziya bano
27-Oct-2022 09:06 PM
Hm to 4th Wale purusharth me aate h ma'am
Reply
Raziya bano
27-Oct-2022 09:04 PM
Shaandar
Reply