लेखनी प्रतियोगिता -27-Oct-2022 सूर्य ग्रहण के कारण
शीर्षक-सूर्य ग्रहण के कारण
क्यों होता सूर्य ग्रहण हम तुम्हें बताते,
हम इसका अर्थ तुम्हें समझाते,
वैज्ञानिक और धार्मिक है इसके तथ्य।
हिंदू धर्म में प्रचलित मान्यता,
वेद पुराण और शास्त्रों में बताया,
राहु केतु के कारण माना जाता।
मंथन करते समय निकला अमृत कलश,
देत्यो और देवताओं में मचा हड़कंप,
विष्णु जी ने निकाला इसका हल।
मोहिनी रूप धारण कर कराया अमृत पान,
देत्यो को कराया गया वारूणी पान,
राहु को हुआ इस बात का भान।
देवताओं के निकट जा बैठा,
छुपकर करने लगा अमृत पान,
सूर्य चंद्रमा यह ने देखा।
राहु ने सूर्य चंद्र को लिया निगल,
तब से पड़ने लगा ग्रहण,
तब से चला आ रहा यह प्रचलन।
वैज्ञानिक दृष्टिकोण का बताते नजरिया,
ग्रहण को बताते खगोलीय घटना,
चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के मध्य गुजरता।
सूर्य को चंद्रमा द्वारा ढकना,
पृथ्वी से हमको ऐसा दिखाई देता,
सूर्य और पृथ्वी के मध्य आता चंद्रमा।
चंद्रमा के पीछे सूर्य का बिंब छुप जाता,
देखकर इस घटना को कहा गया,
जगत में सूर्य ग्रहण नाम पड़ा।
लेखिका
प्रियंका भूतड़ा
Mahendra Bhatt
29-Oct-2022 01:04 PM
बहुत ही सुन्दर
Reply
Haaya meer
28-Oct-2022 07:07 PM
Amazing
Reply
Khan
28-Oct-2022 12:00 PM
Bahut khoob 💐🙏
Reply