वर्तमान मे जियो
*🙏राधेराधे॥भगवद चिन्तन॥राधेराधे🙏*
*" वर्तमान में जियें "*
🌹किसी भी कार्य को कल के लिए टालना असफल जीवन की आधार शिला है। दुनिया के महान व्यक्ति केवल इसीलिए सफल हो पाए क्योंकि प्रत्येक क्षण वो अपने उद्देश्य में, संकल्प में संलग्न रहे। अपने लक्ष्यों के प्रति हमेशा सजग रहो। समय अनुकूल न हो तो भी कर्म करना बंद मत करो।
🌹कर्म करने पर तो हार या जीत कुछ भी मिल सकती है पर कर्म न करने पर केवल हार ही मिलती है। पुरुषार्थी के पुरुषार्थ के आगे तो भाग्य भी विवश होकर फल देने के लिए बाध्य हो जाता है। प्रत्येक बड़ा आदमी कभी एक रोता हुआ बच्चा था। प्रत्येक भव्य इमारत सफेद पेपर पर कभी मात्र एक कल्पना थी। यह मायने नहीं रखता कि आज आप कहाँ हैं ? महत्वपूर्ण ये है कि कल आप कहाँ होना चाहते हैं ?
🌹भागीरथ तो देवलोक से गंगाजी को धरती पर ले आये थे। समय मत गवाओ, अपने प्रयत्न जारी रखो, सफलता बाँह फैलाकर आपके स्वागत करने के लिए खड़ी है। वर्तमान का सदुपयोग एक स्वर्णिम भविष्य को जन्म देता है।
🙏🙏🕉️🕉️🙏🙏🕉️🕉️
सुनीता गुप्ता सरिता कानपुर
Palak chopra
07-Nov-2022 03:39 PM
Shandar 🌸🙏
Reply
पूजा यादव'प्रीत'
07-Nov-2022 01:48 PM
nice article
Reply
Teena yadav
06-Nov-2022 03:30 PM
OSm
Reply