Sunita gupta

Add To collaction

खबरे

खबरे सुनाने का असीम आनन्द।।

आज कल लोग बहुत जल्द
पुरानी खबरों से ऊब जाते है,
रोज नये किस्सों नई कहानियों
नई खबरों पर चटकारा लगाना चाहते है।।

तकनीक के इस दौर में खबर
आग की तरह फैलाई जाती है ,
और चन्द मिनटों में हर खबर
बासी व पुरानी हो जाती है।।

मिलते थे जब चार यार
बहुत सी खबरे होती थी बताने को,
फेसबुक,वर्डसेप सब पहले बता देता है
कोई खबर अब नही होती सुनाने को।।

जिंदगी की किताब भी अब
खुले आसमान जैसी हो गई है,
जो होती थी कभी खास खबरें
वो भी अब आम हो गई है।।

कोई घटना, दुर्घटना सब
कुछ पलों में ही सामने आ जाती है
अब बताने की जरूरत नही होती, रील, 
वीडियो, फोटो सब खुद ही बयां कर जाती है।।

माना की इंटरनेट के इस युग में
पूरा विश्व मुठ्ठी में हो गया है,
पर एक दूसरे को नई नई खबरें
सुनाने का असीम आनन्द कँही खो गया है।।

                          Copipaste
सुनीता गुप्ता सरिता कानपुर
         

   12
6 Comments

Palak chopra

09-Nov-2022 04:07 PM

Shandar 🌸🙏

Reply

Khan

08-Nov-2022 11:36 PM

Bahut khoob 😊🌸

Reply

Gunjan Kamal

08-Nov-2022 12:13 PM

बहुत ही सुन्दर

Reply