Priyanka06

Add To collaction

लेखनी प्रतियोगिता -13-Nov-2022 जब देश पराया छोड़ कर

शीर्षक- जब देश पराया छोड़ कर
विषय-सहयात्री

भारत के हो युवा वर्ग,
फिर क्यू जाते हो दूसरे देश।

तुम हो अपने देश के सहयात्री,
 फिर क्यों बनते हो परदेसी।

भारत में ही करो उच्च पढ़ाई,
दिखाओ अपनी कलाकारी।

उठाओ अपने देश की जिम्मेदारी,
बनकर भविष्य निभाओ अपनी हिस्सेदारी।

2 दिन का होता है परदेश,
बाद में याद आता अपना देश।

बनो तुम इंजीनियर,
करो तुम भारत को विकसित।

डॉक्टर जब बनोगे,
भारत की संख्या बढाओ।

जब तुम बनोगे शिक्षक,
भारत का हर युवा होगा शिक्षित।

अपना देश होता अपना भेष,
फिर क्यों करते हो द्वेष।

भारत के हो तुम नागरिक,
दो अपना यहां योगदान।

जिससे होगा भारत में नया विकास,
लौट आओ अपने देश आज।

अपना ही देश आता काम,
परदेस होता 2 दिन का मेहमान।

लेखिका
प्रियंका भूतड़ा

   18
7 Comments

Gunjan Kamal

16-Nov-2022 07:34 PM

शानदार प्रस्तुति 👌

Reply

Very nice 👌🌺🌸

Reply

Sachin dev

14-Nov-2022 03:54 PM

बहुत खूब

Reply