Gunjan Kamal

Add To collaction

जन्मोत्सव

लगभग हम सभी जानते हैं कि प्रकृति द्वारा दिया हुआ यह हमारा जीवन हमारे लिए इस दुनियां का सबसे बड़ा उपहार है। ऐसे में इस जीवन को खुशियों के साथ जीना तथा हर पल जश्न मनाना ही हमारे तथा हमारे शरीर के लिए सबसे बड़ा उपहार माना जाएगा।


जन्मोत्सव! जी हां जन्म लेने के दिन को एक उत्सव , एक त्योहार की तरह मनाना ही हमारे जीवन में जन्मोत्सव कहलाता है। हमारा जन्मदिन की तारीख चाहें वह अंग्रेजी कैलेंडर से हो या हिंदी कैलेंडर से, यही वो अवसर होता है जो हमें हमारे जन्मदिन की याद दिलाता है और सिखाता है कि जब हम छोटे थे तो कितनी खुशी के साथ रहते थे। हमारे जीवन में मनाया गया हर जन्मदिन हमें यह सीख देता है कि जिस तरह हम बचपन में खुशी खुशी रहते थे प्रत्येक चीज का आनंद लेते थे ठीक उसी  प्रकार ताउम्र रहे और एक बच्चे की तरह जीवन के हर पल का आनंद लेते रहे।


जहां तक मुझे जानकारी है दुनिया के लगभग हर कोने में जन्मदिन मनाया जाता है। शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा जिसे जन्मदिन मनाने के बारे में जानकारी नहीं होगी क्योंकि इस दिन को बड़े ही उत्साह के साथ एक त्योहार की तरह जो मनाया जाता है। जिस तरह हमारे देश में होने वाले प्रत्येक त्योहारों का हमें बेसब्री से इंतजार होता है ठीक उसी तरह हम सभी को अपने जन्मदिन के आने का भी इंतजार रहता ही है।


हम सभी जानते हैं कि जिसका जन्मदिन होता है उसे शुभकामनाओं के साथ-साथ उपहार भी दिए जाते है और इसके बदले में जन्मदिन वाले को पार्टी देनी होती है। इस दिन केक कटिंग, मोमबत्ती बुझाना, गुब्बारे फोड़ना, खाना खिलाना आदि जन्मदिन की  पार्टी के हिस्सा होते हैं।


इस जीवन में हम सभी कई प्रकार की परिस्थितियों से रोज  गुजरते रहते हैं, जहां कई बार हमारा मन निराश हो जाता है और यह तब होता है जब हमारे जीवन में कठिन समय आ जाता है और ऐसा सिर्फ हमारे साथ ही नही होता बल्कि हर प्राणी के साथ होता है इसलिए हमें यह नहीं सोचना चाहिए कि इसके आगे हमारा जीवन है ही नही।


सुख - दुख तो हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है और यह आती रही है और आगे भी आती रहेगी इसलिए हमें हमारे जीवन में आने वाली हर  छोटी-छोटी क्रियाओं में जीवन का आनंद लेने तथा सांसारिक मामलों से बाहर आकर खुद को खुशी प्रदान करने के लिए जन्मदिन  मनाना ही चाहिए। हम सभी जानते हैं कि इस भागदौड़ भरी जिंदगी में खुद के लिए समय निकालना तथा खुद को खुश रखना काफी मुश्किल काम बन गया है, ऐसे में अन्य त्योहार की तरह एक  जन्मदिन भी वो अवसर होता है जिसमें हम सबको खुश होने का मौका मिलता है।
हम में से छोटा हो या बड़ा, हर किसी को जन्मदिन और उसमें मिलने वाले शुभकामनाओं का इंतजार हर साल रहता ही  है जिसे मिलने पर हम सब खुश हो‌ जाते हैं और तो और जन्मोत्सव के मौके पर परिवार के सभी सदस्य, दोस्त - मित्र, रिश्तेदारों के साथ सुखद पल मनाने का अवसर भी मिल जाता है। यह जन्मोत्सव किसी एक राज्य या देश में ही नही मनाया जाता बल्कि संसार के लगभग सभी लोग जन्मोत्सव मन

अब चलती हूॅं ! मिलते हैं व्रत- त्योहार के अगले भाग में।


गुॅंजन कमल 💓💞💗

   10
3 Comments

Mahendra Bhatt

11-Dec-2022 09:43 AM

बेहतरीन

Reply

Pranali shrivastava

10-Dec-2022 09:19 PM

बहुत खूब

Reply

Prbhat kumar

07-Dec-2022 11:14 AM

बहुत खूब

Reply