Add To collaction

मौसम




मंच नमन🙏🏿

*विषय- मौसम*


कभी-कभी जीवन में..
अचानक यूं घटित होता..
सब कुछ पास होते हुए भी..
मौसम सा बदला  मन  है..
मन में अंतर्द्वंद चलता..
ना कोई पाने की चाहत..
ना कुछ खोने का गम..
मन बहुत बेचैन सा..
मृग मरीचिका की..
चाहत में जैसे..
इधर उधर भाग रहा..
अस्थिर सा है मन..
मौसम आज  बदला बदला है..
कभी-कभी क्यों हो जाता है...
जीवन में हर एक के साथ..
लाख कोशिश कर लें...
मौसम का मन से रिश्ता...
मौसम खुशनुमा हो तो..
हजारों खुशियों के बादल...
मन उदास हो तो...
सब कुछ बेकार लगता..
मन पर मौसम का..
होता रहता है असर...
आज का बादल का मौसम...
मौसम मिला जुला सा...
खुशी गम के बीच खींचतान..
फिर भी आस है..!!!





आरती तिवारी 
©® दिल्ली

   9
1 Comments

Gunjan Kamal

24-Nov-2022 06:14 PM

बहुत खूब

Reply