आजादी
ज्वलंत प्रश्न पूछ रहा हूँ सभी ध्यान से सुन लेना!
या तो तुम गांधी नेहरू या शहीदों को चुन लेना!
जंगे आजादी की रण़ मे योगदान किस किस का है!
सभी ध्यान से सुन लेना ये सम्मान किस किस का है!
जो कहते हैं गांधी के चरखे से आजादी आई!
उनसे पूछो भगतसिंह की फांसी कितना रंग लाई!
कुछ कहते है नेहरू को आजादी का परवाना था!
सच पूछो तो वो नेहरू बस कुर्सी का दीवाना था!
देश की खातिर भगतसिंह को फांसी चढ़ना पड़ता है!
चंद्र शेखर आजाद को भी खुद से लड़ना पड़ता है!
राजगुरु सुुखदेवअशफ़ाक़ अल्पायु मे चले गए!
सच पूछो तो गांधी नेहरू की चालों से छले गए!
गर गांधी जी चाहते तो अंग्रेज़ों को झुकवा देते!
भगतसिंह की फांसी को एक पल मे रूकवा देते!
भगतसिंह की फांसी पर भी गांधी बाबा मौन रहे!
सारे भारत की है पीड़ा लेकिन किससे कौन कहे!
आजादी के बाद पटेल को पीएम सारे मान चुके थे!
लेकिन गांधी जीअपने मन मे कुटिलता ठान चुके थे!
आजादी तो बेशक आई लेकिन देश गुलाम रहा!
सत्तर सालों तक भारत एक परिवार के नाम रहा!
हर्ष जैन सहर्ष
Miss Lipsa
31-Aug-2021 09:47 PM
Ye cover image...🤔🤔
Reply