चुनौती

चुनौती

चुनौती को कर स्वीकार
कर ले निश्चय कभी ना हार
करके फिर सब सोच विचार
बढ़ा पग ना लेना पीछे यार।

जीवन डगर बहुत कठिन
बस आगे बढ़ ना कांटे गिन
ठोकर लगे तो संभल ज़रा
गिर कर उठने की सीख कला।

मेहनत से ना जी कतराना
अथक लगन देगी नजराना
मत डर क्या कहे जमाना
राही चल बस रुक न जाना।

गर्मी सर्दी हो बरसात
हौंसला रख मौसम सब साथ
थाम ले नैय्या, खे पतवार
गहरा सागर और तूफान
तेरा जीवट चट्टान समान।

फल की मत करना तू चिंता
करम किए जा बस तू चंगा
बिन मांगे वो मोती देगा
उस पर रख पूरा विश्वास।।

आभार – नवीन पहल – २९.११.२०२२🙏🙏

# प्रतियोगिता हेतु 


   20
6 Comments

Gunjan Kamal

05-Dec-2022 08:10 PM

बहुत खूब

Reply

Pratikhya Priyadarshini

30-Nov-2022 09:31 PM

Bahut khoob 💐🙏

Reply

Sandesh kumar 'Sarthak'

30-Nov-2022 07:57 AM

सीख देती हुई कविता

Reply