Sunita gupta

Add To collaction

दैनिक प्रतियोगिता हेतु जीवन साथी

तेरा दर्द दिल को दुखाता बहुत है|
मुझे याद हरपल तू आता बहुत है| 

तेरी चाह तड़पाती रहती हमेशा,
तेरा प्यार अक्सर लुभाता बहुत है| 

बसी तेरी तस्वीर दिल में हमारे,
जिसे कोई हरदम सजाता बहुत है। 

हमारे लिए आप फूलों की खुशबू,
मगर मेरी नींदे चुराता बहुत है। 

चमक जाए जीवन जो तू साथ देदे,
मेरे साथ चलता निभाता बहुत है। 

मुझे लग रहा,तू है अनमोल हीरा,
मगर ख्वाब में आ सताता बहुत है। 

ये सरिता कन्हैया है तेरी दिवानी,
मेरा दिल तुझे अब मनाता बहुत है। 

सुनीता गुप्ता'सरिता'कानपुर

   18
3 Comments

Gunjan Kamal

07-Dec-2022 09:01 AM

बेहतरीन अभिव्यक्ति

Reply

Pratikhya Priyadarshini

30-Nov-2022 09:13 PM

Bahut khoob 💐🙏

Reply

Rajeev kumar jha

30-Nov-2022 12:44 PM

बहुत खूब

Reply