तेरा इंतज़ार
हर सुबह ना जाने क्यूं ,
ये दिल बेकरार होता है।
जल्दी आ जाया करो बड़ा
मुश्किल इंतज़ार होता है।
आंखो में नमी होठों पे हंसी,
संगम इनका शानदार होता है।
कुछ बोल भी दे ए जालिम,
दिल सुनने को बेकरार होता है।
जल्दी आ जाया करो बड़ा
मुश्किल इंतज़ार होता है।
क्यूं मान नहीं लेते तुम,
इन बातों में इकरार होता है।
मेरी फिक्र तुझे क्यूं बेहद है?
क्यूं गुस्सा तू बेशुमार होता है।
जल्दी आ जाया करो बड़ा
मुश्किल इंतज़ार होता है।
किस्सा कहें क्या रात का,
चांद को भी तो इंतज़ार होता है।
वो देखता है रह रह कर ,
कैसे दिल पर दिलबर का
यूं इख़्तेयार होता है।
जल्दी आ जाया करो बड़ा
मुश्किल इंतज़ार होता है।