Add To collaction

विनती-08-Dec-2022

प्रतियोगिता के लिए
दिनांक: 08/12/2022
विषय : विनती

दर्द जब बढ़ जाए हद से ,
विनती काम आती है।
प्रभु की कृपा मानव पर,
तभी रंग लाती है।।

विनती करो ईश्वर से ,
ना केवल स्वयं के लिए।
विनती करो मानव तुम,
जगत कल्याण के लिए।।

विनती है दवा अचूक,
जो सही काम कर जाती है।
दर्द जब बढ़ जाए हद से, 
विनती काम आती है।।

प्रभु मिटाओ कष्ट संसार के,
सबको सुख शांति दो।
लोगो के दुखो को हरकर 
उनको नया जीवन दो।।

आस पर टिका संसार,
विश्वास ही जगत का सार है।
दर्द जब बढ़ जाए हद से 
विनती काम आती है।।

शाहाना परवीन"शान"...✍️
पटियाला पंजाब

   10
7 Comments

VIJAY POKHARNA "यस"

09-Dec-2022 11:13 AM

बहुत खूब

Reply

बेहतरीन अभिव्यक्ति

Reply

Gunjan Kamal

08-Dec-2022 11:45 PM

बहुत ही सुन्दर

Reply