Priyanka06

Add To collaction

लेखनी प्रतियोगिता -21-Dec-2022 प्रकृति का मनोरम दृश्य


शीर्षक-प्रकृति का मनोरम दृश्य
अंधियारे को करके दूर,
उजियारे का पहला नूर ।
रवि की किरणों ने खोले पंख,
प्रकृति हो रही है मगन।

चारों तरफ छाई है विकरण,
पशु-पक्षी कर रहे विचरण,
देख रहा मानव होकर अचरज,
प्रकृति का सुंदर दर्पण।

चारों तरफ है हरियाली,
प्रकृति में छाई खुशियाली,
स्वर्ण रश्मिया मन को लुभाती,
धवल नदियां रूप चमकाती।

सबके मन को बहुत हर्षाती
कोयल अपना मधुर गान सुनाती,
पशु मगन होकर झूम उठे,
प्रकृति देख दृश्य खिल उठी।

डाल डाल पर लगे है पत्ते,
मन को बहुत हरते,
प्रकृति में रंग भरते,
धरती मां का मान बढ़ाते।

धरती माता है हरि हरि,
हरी चादर ओढ़ के खड़ी,
लगती जैसे कोई हो परि,
जैसे लेकर आई हो जादू की छड़ी।

लेखिका
प्रियंका भूतड़ा

   20
5 Comments

बहुत ही मनमोहक सृजन

Reply

Sachin dev

22-Dec-2022 06:46 PM

Nice 👍

Reply

Swati chourasia

22-Dec-2022 06:55 AM

वाह बहुत ही खूबसूरत रचना 👌

Reply