Add To collaction

लेखनी कहानी -26-Dec-2022

आओ प्यारे
साथ हमारे ,
उज्जवल भविष्य के सपने 
बुनेंगे हम मिलकर सारे ।।

जाति धर्म के ऊपर 
देश को रखेंगे ,
अराजकता का मुकाबला 
हम डट कर करेंगे ।।

विज्ञान की बातों पर 
हम फोकस करेंगे ,
अंधविश्वास भय को 
पीछे की ओर छोड़ेंगे ।।

विकास की दौड़ में 
हम आगे ही दौड़ेंगे ,
हर क्षेत्र में देश का 
सम्मान बढ़ाएंगे ।।

विज्ञान से 
चमत्कार करेंगे ,
दुश्मन देश को 
धूल चटाएंगे।।

2047 में भारत को
महाशक्तिशाली बनाएंगे ,
आर्थिक सत्ता पर 
सिर्फ हम राज करेंगे ।।
आर्थिक सत्ता पर 
सिर्फ हम राज करेंगे ।।

-अभिलाषा देशपांडे

   7
2 Comments

Sushi saxena

26-Dec-2022 08:17 AM

शानदार

Reply

VIJAY POKHARNA "यस"

26-Dec-2022 07:59 AM

बहुत खूब 👌

Reply