Rakesh rakesh

Add To collaction

लेखनी प्रतियोगिता -29-Dec-2022 सात जन्मों का साथ

आदित्य ने स्कूल से छुट्टी का नया बहाना मम्मी को बताया कि वह पूरी रात स्वर्गीय दादाजी के साथ डिज्नीलैंड में घूमता रहा इसलिए वह पूरी रात घूम घूम के थक गया है।


 आदित्य का यह अनोखा स्कूल से छुट्टी करने का बहाना सुनकर आदित्य की बड़ी बहन रक्षा और मां तेज तेज हंसने लगते हैं।

 और आदित्य की बहन ने पापा को स्कूल से छुट्टी करने का, नया बहाना आदित्य का बताया तो, पापा को थोड़ा गुस्सा आया और वह मुस्कुराकर बोले उसे जल्दी स्कूल के लिए तैयार कर दो।

 आज आदित्य  एक बहुत बड़ा टीवी स्टार बन गया था। जब वह अपनी बड़ी बहन रक्षा की शादी मैं अपनी शूटिंग मसूरी से छोड़कर शामिल होने पहुंचता है तो मीडिया उसे चारों तरफ से घेर लेती है।

 आदित्य मीडिया से छुपकर उसी कमरे में घुस जाता है, जहां उसकी बड़ी बहन को उसकी सहेलियां शादी के लिए तैयार कर रही थी। उसकी बहन रक्षा नई नवेली दुल्हन के लिबाज में बहुत ही सुंदर लग रही थी। उस कमरे में आदित्य की बहन की सहेली टीना भी थी। टीना टीवी सुपरस्टार आदित्य की बहुत बड़ी फैन थी। टीना और आदित्य की जैसे ही नजरें मिलती है।

 वहां तेज भूकंप के झटके आने लगते हैं। भूकंप से इतनी बड़ी तबाही होती है कि हजारों लोगों की जान चली जाती है। भूकंप इतना  विध्वंसकारी और भयानक था कि पूरी दुनिया इस भूकंप से सहम जाती है। और आगे मनुष्यों की तरफ से पृथ्वी को नुकसान ना हो उस पर विचार करने पर मजबूर हो जाती है।

 इस भूकंप की भयानक तबाही में आदित्य का पूरा परिवार दुनिया से विदा हो जाता है। लेकिन आदित्य की जान बच जाती है। आदित्य अस्पताल के बेड पर अकेला बैठा था। उसी समय एक घायल लड़की आदित्य के पास आती है, और कहती है "आप  दुखी मत हो मेरा भी सब कुछ खत्म कर दिया है, इस भूकंप ने, वह लड़की टीना थी।"

 आदित्य टीना के आंसू पहुंचकर उसे गले से लगा लेता है। जीवन सामान्य होने के बाद आदित्य और टीना शादी कर लेते हैं। टीना के साथ शादी के 6 महीने बाद ही, आदित्य मां बहन पापा की याद  से दुखी होकर आदित्य स्टारडम और टीना को छोड़कर हिमालय की वादियों में अपनी मृत्यु का इंतजार करने चला जाता है।

 हिमालय पर कुछ अध्यात्मिक पुरुषों की शिक्षा से उसे महसूस होने लगता है कि परिवार नाम शोरत पैसा सब मोह जाल है। और ऊपर वाला चाहता है कि मैंने इनको जन्म दिया है और मनुष्य पृथ्वी पर मेहमान है उसको मेरी  दुनिया  चलाने में सब  सुख सुविधा मिलनी चाहिए। इस सोच के बाद आदित्य के मुख पर एक ही बात रहती थी की मौत तुम मेरी हो। 

एक दिन आदित्य को ढूंढने में टीना सफल हो जाती है। टीना को आदित्य को देखकर  उस दिन जैसा दुख होता है जिस दिन भूकंप में उसके भाई भाभी मां बाप की मृत्यु हो गई थी। 

 क्योंकि आदित्य बहुत कमजोर हो गया था। और उसके चेहरे पर दाढ़ी बढ़ गई थी। और आदित्य जीवन से पूरी तरह निराश हो गया था।

 टीना होटल की जगह हिमालय के एक छोटे से गांव में एक महीने के लिए एक कमरा किराए पर लेती है। और आदित्य को प्यार से समझा बुझाकर गांव के उस कमरे में ले आती है।

 और शाम को छत पर बैठकर जब भी आदित्य के साथ खाना खाती थी, तो उसे आसमान के तारे दिखा कर बार-बार कहती थी, कि ऊपर वाले ने हमें सितारों की छत दी है। और पर्वत घाटियां सुंदर प्राकृतिक से मुझे बहुत सुकून और आनंद मिलता है। फिर आदित्य से पूछती थी? ”,क्या आदित्य आप को सुकून नहीं मिलता  क्या।"

 ऐसी बातें करते करते एक दिन टीना आदित्य से बचपन की बातें पूछती है।
 आदित्य का दिमाग पहले से बेहतर था। इसलिए उसे टीना से अपने बचपन की बातें और जीवन की अन्य बातें करते करते टीना से बेइंतहा प्यार का अहसास होने लगता है।

 और एक महीना होने से पहले ही एक दिन सुबह आदित्य अपनी दाढ़ी मूछ और हुलिया चेंज करके सुंदर युवक बनकर टीना के सामने आता है।

 पहले वाला आदित्य देखकर टीना की  आंखों में खुशी के आंसू आ जाते हैं। और टीना आदित्य से कहती है ,"जीवन का सबसे बड़ा सत्य मृत्यु है लेकिन हम जब तक जीवित है, हमें अपना जीवन कर्तव्य फर्ज निभाते हुए, आनंद खुशी से जीना चाहिए। ऊपर  बैठा पिता कभी भी अन्याय नहीं करता है। जो मनुष्य पर बाढ़ भूकंप जैसे संकट आते हैं इसमें मनुष्य भी कहीं ना कहीं जिम्मेदार होता है।"

 टीना को बीच मैं ही रोककर आदित्य कहता है ् "सात जन्मों का साथ इस बात पर मुझे आज पक्का विश्वास हो गया है।  तुमने मेरा जीवन दोबारा स्वर्ग बना दिया है। ऊपरवाला ऐसी पत्नी सबको दे आज मैं सबके सामने कहता हूं तुम मेरी हो। जब तक दुनिया रहेगी, मृत्यु और नारी को पुरुष यही कहेगा तुम मेरी हो। ्््््््््््््््््््

   2
2 Comments

प्रिशा

29-Dec-2022 07:17 PM

👌👌👌

Reply