Madhu Arora

Add To collaction

नववर्ष

नववर्ष शुभ

सबको स्वर्णिम आकाश मिले,
मुदित  हृदय में प्यार बसे।
नव वर्ष तेरा अभिनंदन हो,
भावों को मधुमास मिले।

अर्जुन सा लक्ष्य हमारा हो,
सफलता का ताज मिले।
संबंधों के इस उपवन में,
हरा भरा संसार मिले।

नित नए-नए हो सबके सपने,
रचना को आकार मिले।
गीत ,गजल सुंदर में लिख दूं,
शब्दों का चमत्कार मिले।

प्रसन्न हो मीत मेरे दिल के,
खुशियों का संसार मिले।
 नव वर्ष पर देखो सबको,
 मां का आशीर्वाद मिले।।
        रचनाकार ✍️
        मधु अरोरा
     1.1.2023

   14
4 Comments

बहुत ही सुंदर सृजन

Reply

Renu

02-Jan-2023 07:59 AM

👍👍🌺🙏

Reply

Sachin dev

01-Jan-2023 06:06 PM

Lajavab

Reply