Add To collaction

नववर्ष

नव वर्ष
नव वर्ष हो मंगलमय सबका
सब लोग प्रसन्न व स्वस्थ रहें।
परहित ही लक्ष्य रहे सबका,
मक़सद न रहे खुदगर्जी का।
हो राष्ट्र की सेवा सर्वोपरि-
बस यही रवायत बनी रहे।।
             नव वर्ष हो....
नदियों का जल न प्रदूषित हो,
और वायु हमेशा स्वच्छ बहे।
हरियाली-वन-संरक्षण का,
एकमात्र बस लक्ष्य रहे।
आबो-हवा-जलवायु स्वच्छ-
की बहुतायत बनी रहे।।
         नव वर्ष हो....I
फसलें भी हमेंशा उगा करें,
पशु-पक्षी भी अलमस्त रहें।
इस मुल्क़ में अम्नो-चैन रहे,
न तो फिक्र,न मन में मैल रहे।
सब जतन-लगन से कर्म करें-
जन-जन की हिमायत बनी रहे।।
               नव वर्ष हो....
ऋषियों-मुनियों का देश यही,
दुनिया को सिखाया चाल-चलन।
न तो धर्म-द्वेष,न तो वर्ग-द्वेष,
न तो रंग-भेद की बात यहाँ।
न तो कभी किसी से बैर रहे-
बस रब की इनायत बनी रहे।।
               नव वर्ष हो मंगलमय....
                        ©नव डॉ. हरि नाथ मिश्र
                          9919446372

   7
3 Comments

Gunjan Kamal

05-Jan-2023 08:24 PM

बहुत ही सुन्दर प्रस्तुति 🙏🏻🙏🏻

Reply

Sachin dev

05-Jan-2023 04:02 PM

Lajavab

Reply

Raziya bano

05-Jan-2023 02:03 PM

बहुत खूब

Reply