Priyanka06

Add To collaction

लेखनी प्रतियोगिता -09-Jan-2023 परीश्रम करने वालों को मिलती है उड़ान

शीर्षक- परिश्रम करने वालों को मिलती है उड़ान

ऊंचे दरख्तों से आसमान नहीं झुकता,
देख पथ पर बाधा जो कभी नहीं रुकता,
होता है  पूरा उसका हमेशा सपना।

हौसलों की जो भरता उड़ान,
देखने चला वो आकाश,
होगा उसका सपना साकार।

जिसके मन में ना हो अहंकार,
वही होता पद का बलवान,
वही कहलाता व्यक्ति महान।

लेकर मन में कल्पनाएं,
अरमानों को मन में संजोए
कदम अपने आगे बढ़ाएं।

कितने भी हो उतार-चढ़ाव,
कभी मन में ना लाता मनमुटाव,
वहीं जीत पाता सारा जहान।

मुकाम पर बनाए रखता नजर,
एक ही हो उसकी डगर
तभी मिलता है उसको लक्ष्य।

आत्मविश्वास की बांधकर गांठ,
पंखों में भरकर उड़ान,
सारे जहां में बनानी है  पहचान।

किस्मत का पकड़कर हाथ,
चलोगे मिलकर साथ  साथ,
पूरी होगी तुम्हारी हर चाहत।

लेखिका
प्रियंका भूतड़ा

   23
6 Comments

Gunjan Kamal

10-Jan-2023 09:58 AM

बहुत ही सुन्दर

Reply

Abhilasha deshpande

10-Jan-2023 07:39 AM

Nice

Reply

Abhinav ji

10-Jan-2023 07:31 AM

Very nice

Reply