Priyanka06

Add To collaction

लेखनी कहानी -10-Jan-2023 हिंदी है हमारी शान

शीर्षक-हिंदी भाषा देश का गौरव

विषय-हिंदी से संबंधित

इंदिरा गांधी ने किया ऐलान,
10 जनवरी को किया उद्घाटन,
विश्व हिंदी दिवस के रुप में मनाया आज।

1975 था वह साल,
 नागपुर था वह स्थान,
लिक्खा विश्व हिंदी का इतिहास।

हिंदी बोलना हमारा फर्ज,
हिंदी पर है हमको गर्व,
बोलने पर ना होता कष्ट।

जब बच्चा लेता जन्म,
मुंह में आता हिंदी शब्द,
हिंदी बोली है बहुत सरल।

फिर से  उठा विश्व हिंदी का आगाज,
10 जनवरी 2006 को हुई घोषणा,
भारत सरकार ने दी मान्यता।

हिंदी भाषा है मधुर अनमोल,
नहीं सकती कोई अन्य भाषा तोल,
कोहीनूर कहलाए हिंदी बोल।

साहित्यकारों के लिए है फुलवारी,
 रचनाओं से सजाते दुनियासारी,
हिंदी भाषा है सबसे प्यारी।

जन जन की है ये दुलारी,
हिंदी ही है पहचान हमारी,
सारी भाषाओं से है न्यारी।

हिंदी भाषा में बहते अलंकार,
छंद दोहों से लिखते  रसधार,
हिंदी शब्दों से सजाते बंदरवार।

हिंदी है देश का गौरव,
हर नागरिक है देश का सौरभ,
भारत माता की है शौहरत।

लेखिका
प्रियंका भूतड़ा"प्रिया'

   7
1 Comments

Gunjan Kamal

10-Jan-2023 07:54 PM

शानदार प्रस्तुति 👌🙏🏻

Reply