Madhu Arora

Add To collaction

राजा

-राजा
वह राजा कैसा है राजा,
सिंहासन पर है बैठा 
सुध बुध लेता नहीं प्रजा की,
सुरासुंदरी में है ऐंठा ।

राजा तो है वह राजा,
नियत में ना हो जिसकी खोट।
रखे सदा जनता का ध्यान,
ना ले  वह किसी की ओट।

सुख-दुख जनता का है समझे,
हरदम उनका साथ निभाए।
ऐसे ही तो राजा देखो,
हरदम दिल में जगह बनाएं।

अपनी तिजोरी वह ना भरे,
गरीब जनता का ध्यान धरे।
राजा तो राजा ही  होता,
सब के हित में काम करें।

ऐसा राजा प्रजा का प्यारा,
बच्चे सम जो ध्यान धरे।
जनता भी देखो हरदम,
ऐसे राजा का सम्मान करें।।
             रचनाकार ✍️
             मधु अरोरा
  

   17
6 Comments

Sant kumar sarthi

21-Jan-2023 02:26 PM

शानदार प्रस्तुति 👌

Reply

Renu

20-Jan-2023 06:14 PM

👍👍🌺

Reply

Abhinav ji

20-Jan-2023 07:59 AM

Very nice

Reply