हिंदी कहानियां - भाग 46
एक दिन बातचीत के दौरान बादशाह अकबर ने लबी साँस लेते हुए कहा बीरबल “काश ऐसा कोई नियम होता कि जो एक बार राजा बन जाता।
वह सदा के लिए राजा बन जाता। बादशाह के मुँह से ऐसी बात सुनकर बीरबल कुछ क्षण उनका “हाँ महाराज! बात तो आप ठीक कह रहे हैं पर यदि ऐसा नियम होता तो आज आप बादशाह नहीं होते।” “वह कैसे, बीरबल?” बादशाह ने पूछा। बीरबल ने जवाब दिया “महाराज, यदि आपके पूर्वजों की मृत्यु न हुई होती तो आपको शासन करने का मौका नहीं मिलता।” बादशाह अकबर बीरबल की बात का अर्थ समझ गए और एक बार फिर उन्होंने बीरबल की प्रशसा की।