मेहनत--
मेहनत--
महकेगी अब मेहनत मेरी
उड जायेगी दौलत तेरी ।
जब-जब रुधा गला होता है
देख चुका हूँ सोहरत तेरी ।।
मेहनत एक भरोसा मेरा
मेहनत से टूटेगा घेरा ।
मेहनत से मीठा फल मिलता
मेहनत से कटती है पीरा ।।
मेहनत फल का मोक्ष -द्वार है
मेहनत सोहरत का प्रसार है ।
मेहनत सिद्ध-रिद्धि सब देता
जीवन में मेहनत अधार है ।।
देवी-देव सभी मेहनत है
पद-प्रतिष्ठा भी मेहनत है ।
प्रेम-पलायन भी मेहनत है
अक्षर -निश्चर सब मेहनत है ।।
डॉ दीनानाथ मिश्र
ऋषभ दिव्येन्द्र
13-Apr-2023 12:34 PM
बहुत खूब
Reply
सीताराम साहू 'निर्मल'
13-Apr-2023 12:25 PM
बहुत खूब
Reply
Alka jain
13-Apr-2023 09:49 AM
Nice 👌
Reply