Ankit Raj

Add To collaction

लड़कियाँ

लड़कीयाँ

ये लड़की तु सुन
तु लड़का समझ कर पाली गई
नौ महिना माँ के गर्भ में
बची गई तु गर्भपात से
सुरक्षित रही तु गर्भ में
प्रसव हुआ जब तेरी
लक्ष्मी आई है, कही नर्स ने
सबने सर झुका लिया
उदासी छाई भवन में
देख सब का चेहरा माँ ने
तुझे छुपाई अंचल में
मंद मंद मुस्कुराई माँ
खुशियाँ छाई उसके मन में
नई नई दुनिया देखी 
अपनी नन्हीं आँखों से 
नन्ही कदमों से दुनिया नापी
सबको लुभाई अपनी बातों से
अपनी चंचलता से
जगह बनाई सब के दिल में
फिर अपनी जिंदगी शुरू की
पुरुषवादी दुनिया में
लड़की बुरी क्यों लगती हैं 
पूछी सारी दुनिया से
लड़की के बिना 
बहन कहाँ से पाओगे
पत्नी कहाँ से लाओगे
माँ भी तो लड़की हैं
दादी की स्नेह कहाँ पाओगे
फिर क्यों बुरी लगती लड़कियाँ ? 
हमें जरा बताइये आप !!! 

                   ✍अंकित राज

   14
20 Comments

Bittu Raj

07-May-2022 03:52 PM

Nice bro

Reply

Raushan

17-Oct-2021 07:41 AM

Zabardast 👌

Reply

Seema Priyadarshini sahay

16-Oct-2021 05:17 PM

बहुत सुंदर

Reply