लेखनी कहानी -29-Jun-2024
मतलबी लोग मतलबी दुनिया। तुझसे उम्मीद इतनी थी दुनिया।
पास ज़र हो तो सारे अपने हैं। वरना लगती है अजनबी दुनिया।
सबके रंजो आलम की बाइस है। किसको देती है यह खुशी दुनिया।
तेरा रस्ता अलग मेरा रस्ता। तेरी दुनिया अलग मेरी दुनिया।
एक पल का नहीं भरोसा है। फिर भी उम्मीद से भरी दुनिया।
नफरते छोड़ो प्यार फैलाओ। हर तरफ हो सजी हुई दुनिया।
"सगीर" जितनी बुरी कहे हैं सब। सच में उतनी नही बुरी दुनिया।
Babita patel
01-Jul-2024 11:07 AM
Amazing
Reply
Varsha_Upadhyay
30-Jun-2024 11:42 PM
Nice
Reply