Add To collaction

दीवार हकीकत की!

कुछ काम कर लो, क्या मुंह दिखाओगे
एक दिन मर जाना है, मारे ही जाओगे!

बदल बदलकर इतना क्या देखते हो इसे
किस्मत लिबास थोड़ी है जो आजमाओगे!

ये अफसाने फसानों में ही अच्छे लगते है
सोचो अपनी क्या आप बीती सुनाओगे!

गुजरे नहीं राह से,पांव फिर भी छिल गया
कोई सुबूत तो हो, झूठ ही क्या दिखाओगे!

खुशियां पाकर भी इतनी कंजूसी कर रहे
सोच लेना फिर, गम में कैसे मुस्कुराओगे!

अभी भी वक्त है, कुछ बनने का बन ले
जो वक्त गुजर गया तो फिर क्या बनाओगे!

बनाने को बहाने कई और बना लिए तुमने
रेत है ढह जायेगी, कब तक संभाल पाओगे!

"मन" यह  सख्त दीवार, हकीकत की है
जिधर भी जाओ, आकर यहीं टकराओगे!

#MJ

   21
6 Comments

Speechless Outstanding

Reply

Shrishti pandey

19-Dec-2021 03:27 PM

Nice one

Reply

Swati chourasia

19-Dec-2021 08:38 AM

Very beautiful 👌👌

Reply