sumansahay

Add To collaction

खुद को ढूढना अभी बाकी है

दर्द जो कहना अभी बाकी है,
बहुत सहा पर और सहना अभी बाकी है,
करते रहे खिदमत सभी की,
पर खुद की खिदमत करना अभी बाकी है,
जिये तो बहुत सबके लिए
पर अपने लिए जीना अभी बाकी है,
तोहमत है कि खुदगर्ज हैं हम,
पर खुदगर्ज बनना अभी बाकी है,
अधूरे जो ख्वाब रह गए,
उन्हें पूरा करना अभी बाकी है,
टूट के बिखरने लगे थे हम,
पर फिर से उठने की चाहत अभी बाकी है,
कहने को तो जिंदा हैं हम,
पर जिंदगी जीना अभी बाकी है,
कहते हैं कि अपनी भी एक दुनिया है,
पर इसमे खुद को ढूढना अभी बाकी है।
               
            सुमन ✍️

   17
2 Comments

Dr. SAGHEER AHMAD SIDDIQUI

05-Sep-2021 07:45 AM

Wah

Reply

Nitish bhardwaj

05-Sep-2021 12:35 AM

वाह बहुत खूब लाजवाब

Reply